Use of Article “A” In English and Hindi
आर्टिकल “A” का प्रयोग

In this post you will learn about How to use “A” in English and Hindi – Definition, A meaning in Hindi, A as a Article, A sound rule, Basic Defference between a and an, Special uses of A , Many Examples of A in Sentences.
इस पोस्ट में आपको A प्रयोग कैसे और कहाँ किया जाता है यह बताया गया है- परिभाषा, A हिंदी अर्थ, ध्वनि का नियम, A और An में मूल अंतर, A के विशेष प्रयोग और विभिन्न उदाहरणों द्वारा A को समझाया गया है।

A अंग्रेजी भाषा का पहला letter है। A का प्रयोग Grammar में आर्टिकल article के रूप में करते हैं।
Article “A” अंग्रेजी व्याकरण के एक indefinite article हैं, जिनका प्रयोग किसी एक अनजान या सामान्य वस्तु व्यक्ति या स्थान के लिए किया जाता है। A का प्रयोग हमेशा एकवचन(singular) noun के पहले किया जाता है और उन शब्दों के साथ आता है जिनकी आवाज व्यंजन से start होती है।

a

“A” (Article- A) Meaning in Hindi

Definition

“A” is an indefinite article used before singular countable nouns that begin with a consonant sound to talk about something non- specific or general.

परिभाषा

A एक indefinite article है।
यह किसी एकवचन गणनीय संज्ञा से पहले लगाया जाता है जब बात किसी एक वस्तु या व्यक्ति के बारे में सामान्य रूप से की जा रही हो, न कि किसी विशेष के बारे में की जाती है।

Use of “A” when we talk about any one thing in general, not a specific one.
हम “A” का प्रयोग तब करते हैं जब हम किसी एक वस्तु या व्यक्ति के बारे में सामान्य रूप से बात करते हैं, न कि किसी विशेष के बारे में बात करते हैं।

Examples:

1. I saw a dog in the garden.
मैंने बगीचे में एक कुत्ता देखा।

2. She is a doctor.
वह एक डॉक्टर है।

3. He bought a car.
उसने एक कार खरीदी।

4. I need a pen.
मुझे एक पेन चाहिए।

5. That is a beautiful flower.
वह एक सुंदर फूल है।

Read Also

• Sentence & There Types • Parts of Sentence
• Affirmative Sentence • Negative Sentence
• Imperative Sentence • Interrogative Sentence
• Conditional Sentence • Exclamatory Sentence

A Meaning in Hindi (a का अर्थ हिंदी में)

A का अर्थ हिंदी में – एक (one), कोई एक(any one)

Examples:

1. A boy – एक लड़का
2. A book – एक किताब
3. A car – एक गाड़ी
4. A teacher – एक अध्यापक / एक अध्यापिका
5. A dog – एक कुत्ता

a-def

A as a Article

Article वह शब्द होते हैं जो किसी संज्ञा (noun) के पहले लगाए जाते हैं ताकि यह बताया जा सके कि वह noun विशेष (specific) है या सामान्य (general) है।

Types of Article ( Articles के प्रकार)

Article दो प्रकार के होते हैं –

1. Definite Article – The
2. Indefinite Articles – A and An

“A” sound rule (ध्वनि का नियम)

हम “A” and “An” का प्रयोग ध्वनि (sound) के अनुसार करते हैं, ना कि अक्षर (spelling) के अनुसार।
अंग्रेजी वर्णमाला में 26 अक्षर होते हैं, इनमें से 5 स्वर(Vowels) और 21 व्यंजन (consonants) होते हैं। यदि शब्द व्यंजन से शुरु होता है तो a प्रयोग होता है, जबकि स्वर से शुरू होने पर an का प्रयोग होता है।
कभी भी vowels से पहले a का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि यह उचित नहीं माना जाता है।

Examples:

× A apple
• An apple
× A umbrella
• An umbrella

Read Tenses & there Types

• Tense • Present Tense
• Present-indefinite-Tense • Present - Perfect Tense
• Present- continuous - Tense • Present - perfect - continuous -Tense
• Past Tense • Past Indefinite Tense
• Past Perfect Tense • Past continuous Tense
• Past- Perfect- continuous- Tense • Future Tense
• Future- Perfect- Tense • Future- Indefinite- Tense
• Future- continuous- Tense • Future- Perfect- continuous- Tense

Basic Difference between a and an (मूल अंतर)

इस table में आपको a and an के बारे में पूर्ण रूप से बताया गया है ताकि आपको a and an का प्रयोग करना आसानी से समझ आ जाए। ताकि आप a and an के बारे में details में समझ पाएं कि हमें an and an का प्रयोग आपको कहाँ कहाँ और कैसे - कैसे करना चाहिए।
इस table को ध्यान से पढ़ें और सीखें।

Point A An
Type Indefinite Article Indefinite Article
Meaning one(एक)
Any one(कोई एक)
one(एक)
Any one(कोई एक)
Used Before Words beginning with consonant Sound Words beginning with vowel Sound
Vowel Letters a,e,I,o,u (नहीं लगाते जब consonant sound हो) a,e,I,o,u (लगाते जब vowel sound हो)
Examples a boy, a cat, a car an apple, an hour
Pronun - ciation Rule Sound matters, not spelling Sound matters, not spelling
Hindi Meaning कोई एक, पर व्यंजन ध्वनि से शुरु होने वाले शब्द के साथ कोई एक, पर स्वर ध्वनि से शुरु होने वाले शब्द के साथ

Special uses of “A” (A के विशेष प्रयोग)

1. Before professions

• She is a doctor.
• He is a teacher.

2. Before numbers meaning “one”

• I have a hundred rupees. (means one hundred)

3. Before expressions of price, speed, or frequency

• Apples are $100 a kilo.
• He drives 60km an hour.

4. Before certain phrases

• In a hurry
• Take a rest
• Once a week

5. To show a kind or class

• A cat is an animal.
• A student should study hard.

Read Also

• Parts of speech • Noun
• Pronoun • Preposition
• Verb • Adverb
• Adjective • conjunction
• Interjection • Sentence Parts of Sentence

Use “A” before consonant sound:

• A boy (b = consonant sound)
• A dog ( d = consonant sound)
• A university (“yu” sound – consonant sound)

Examples of ‘a’ in Sentences :

1. I saw a dog in the park.
मैंने बगीचे में एक कुत्ता देखा।

2. He is a teacher.
वह एक शिक्षक है।

3. She bought a car yesterday.
उसने कल एक कार खरीदी।

4. I need a pencil to write.
मुझे लिखने के लिए एक पेंसिल चाहिए।

5. It is a bad day.
यह एक बेकार दिन है।

6. He lives in a small village.
वह एक छोटे गांव में रहता है।

7. She has a blue dress.
उसके पास एक नीली ड्रेस है।

8. He met a friend at the market.
उसने बाजार में एक दोस्त मुलाकात की।

9. I saw a bird on the tree.
मैंने पेड़ पर एक पक्षी देखा।

10. He wants to be a army man.
वह सेना में भर्ती होना चाहता है।

11. She gave me a gift.
उसने मुझे एक उपहार दिया।

12. There is a pen on the table.
मेज पर एक पेन है।

13. I have a question.
मेरे पास एक सवाल है।

14. He found a wallet on the road.
उसे सड़क पर एक बटुआ मिला।

15. She is a good singer.
वह एक अच्छी गायिका है।

16. He opened a shop in the city.
उसने शहर में एक दुकान खोली।

17. I ate a banana.
मैंने एक केला खाया।

18. She bought a pair of shoes.
उसने एक जोड़ी जूते खरीदे ।

19. He saw a movie last night.
उसने कल रात एक फ़िल्म देखी।

20. They built a house near the lake.
उन्होंने झील के पास एक घर बनाया।

21. He is a brave soldier.
वह एक बहादुर सिपाही है।

22. She wrote a letter to her brother.
उसने अपने भाई को एक पत्र लिखा।

23. There was a dog outside the gate.
गेट के बाहर एक कुत्ता था।

24. I saw a rainbow in the sky.
मैंने आसमान में एक इंद्रधनुष देखा।

25. He is a smart boy.
वह एक होशियार लड़का है।

26. She wore a beautiful saree.
उसने एक सुन्दर साड़ी पहनी।

27. He bought a laptop for work.
उसने काम के लिए एक लैपटॉप खरीदा।

28. I found a coin on the floor.
मुझे फर्श पर एक सिक्का मिला।

29. She has a pet dog.
उसके पास एक पालतू कुत्ता है।

30. He gave me a smile.
उसने मुझे एक मुस्कान दी।

Note:

• “A” का प्रयोग सिर्फ singular countable nouns से पहले होता है।
• हमेशा consonant sound वाले शब्दों के साथ प्रयोग करें।

Read Also

• Modal verbs • Use of Can & Could
• Use of Shall & Will • Use of Is/am/are
• Use of Dare • Use of May & Might
• Use of Must & Ought

Conclusion -निष्कर्ष

इस पोस्ट में आपने a के बारे में सीख लिया होगा, a का प्रयोग हम कब, कहाँ, और कैसे करते हैं, इसके बारे में पूर्ण रूप से पोस्ट में बताया गया है। ये एक ऐसा लैटर letter है जो अंग्रेजी भाषा में सबसे पहले यूज़ किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण शब्द है जिसका प्रयोग करना हमें आना चाहिए। इस पोस्ट में आपको सभी उदाहरणों को हिंदी से अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बताया गया है ताकि आपको आसानी से समझ आ सके। उदाहरणों (Examples) को ध्यानपूर्वक पढ़े है और सीखिये।

Thanks For Reading this Article by Edu Tehri.